रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध को लेकर पुलिस के कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल। दरअसल बीते देर रात अज्ञात चोरों ने मधवापुर थाना क्षेत्र के बासुकी एवं दुर्गापट्टी गांव के 3 घरों में एक साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना में चोरों ने लगभग ढाई भर सोना, 10 भर चांदी के जेवरात सहित लगभग 22 हजार नकद पर हाथ साफ कर निकल भागा।
चोरो ने सत्य नारायण झा के घर से एक भारी भरकम ट्रंक को उठाकर लगभग 400 मीटर दूर आम के बगीचे में ले गया। फिर वहां उसे तोड़कर उसमें रखे कीमती सामानों पर हाथ साफ कर ट्रंक में रखे अन्य सामानों को बिखेर कर भाग निकला।
घटना देर रात की बताई जा रही है, चोरों ने घर के अंदर प्रवेश कर कमरों की बाहर से कुंडी लगाकर अन्य कमरों में रखे गोदरेज, पेटी आदि तोड़कर उस में रखे किमती सामानों की चोरी कर लिया।
घटना को लेकर थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मधवापुर थाना के एएसआई आमोद कुमार सिंह, पीटीसी चंद्रमोहन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में लग गए।
गृहस्वामियों से मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुर्गापट्टी गांव के सत्य नारायण झा के घर से गोदरेज, पेटी बक्सा तोड़कर लगभग ढाई भर सोना, दस भर चांदी के गहने व 19,700 रुपए नकद चुरा लिए।
वहीं बासुकी गांव के रामप्रसाद चौधरी के घर में पेटी से 8 साड़ी जबकि इसी गांव के उमेश चौधरी के घर से एक सोने की हनुमानी एवं दो हजार नगद चुरा लिया।
तीनों मामले में घर के लोगों को चोरी की जानकारी तब लगी जब सभी लोग सुबह सोकर उठे। इसके बाद घटना की सूचना मधवापुर थाना पुलिस को दिया गया।
आपको बता दें कि थाना क्षेत्र में आए दिन चोरी और लूट की कई वारदात होती रही है, लेकिन पुलिस का हाथ अब तक खाली है। एक भी मामले का पुलिस उद्भेदन नहीं हो पाने से। लोगों ने पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है।
घटना को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए जिला परिषद प्रतिनिधि बादल गुप्ता एवं पूर्व मुखिया अमरेंद्र राय उर्फ राजू राज ने कहा कि डकैती कांड के बाद कुछ दिन के लिए माहौल शांत हुआ था।
लेकिन पुनः लगातार बासुकी और दुर्गापट्टी गांव में चोरी की वारदात पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे है। पुलिस की भूमिका सुरक्षा में संदिग्ध है। इसलिए वरीय अधिकारी को खुद संज्ञान लेना चाहिए।
इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष सह प्रभारी थानाध्यक्ष निशु कुमारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




