रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के सौराठ गांव स्थित ऐतिहासिक सौराठ सभा का हुआ शुभारंभ।
दीप प्रज्वलित कर सौराठ विकास समिति के अध्यक्ष कृष्ण कांत झा गुड्डू द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर रामायण पाठ प्रारंभ के साथ सभा बांस की हुई सुरूआत। उपरांत पंजिकार लोंगो को पाग डोप्टा पहनाकर सम्मान किया।
मौके पर सभा को संबोधित करते हुये कृष्ण कांत झा गुड्डू ने पंजी प्रथा पर सक्रियता बढ़ाने की अपील करते हुए मिथलांचल में पूर्वजों की धरोहर को बचाने और बढ़ाने पर बल दिया। आगे श्री झा ने अपील करते हुए खासकर युवा वर्ग से कहा है कि सौराठ सभा में समय दें कर अपने पूर्वजों के विचारों क्रियाकलापों से सीख ले।
वहीं पूरे भारत के चारों धामों की और ज्योतिर्लिंग की साइकिल से यात्रा करने वाले मिथिला के पुत्र नागदह गांव के वंशीधर झा का पाग डोप्टा से कृष्ण कांत झा गुड्डू द्वारा सम्मान किया गया। वहीं पंजीकार विनोद झा ,प्रमोद मिश्र , गोविंद मिश्र,शंकर मिश्र ,देवेंद्र मिश्र सहित दर्जनों लोंगों का सौराठ सभा विकास समिति के अध्यक्ष कृष्ण कान्त द्वारा सम्मान किया गया ।
वही समिति के अध्यक्ष को पाग डोप्टा से विभाकर झा ने सम्मानित किया। सभा बांस के अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों मे रामायण पाठ के संयोजक सह सभा विकास समिति के कोषाध्यक्ष शंभु नाथ पंडा ,मुखिया प्रतिनिधि विभाकर झा ,सचिव डा शेखर चन्द्र मिश्र ,अनिल कुमान झा,प्रशांत झा ,उदय झा ,सुमित झा ,मुकेश कुमार झा ,आनंद झा ,बबलू ठाकुर , अनिल कुमार झा सहित अन्य गांवों से आए हुए लोगों ने संकल्प लिया की सौराठ सभा की गरिमा और पंजी प्रथा को अक्षुण्ण रखने के प्रति सजगता वर्ती जायेगी।




