रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
पति की बर्बरता से परेशान महिला पहुंची थाना में की शिकायत.
समस्तीपुर। अपने ही पति के बर्बरतापूर्ण रवैया से परेशान हो एक महिला ने थाना पहुंचकर अपने ही पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मामला मुफस्सिल थाना के मगरदही मोहल्ले से जुड़ा हुआ है। बताया गया कि वार्ड संख्या 35 के जय शंकर राय अहले सुबह अचानक से अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। उसने मेरे कान में दांत काट लिया। जिससे महिला दर्द से कराहते हुए घर से बाहर निकल पड़ोसी घर भाग अपनी जान बचाई। उसने अपने पति पर बराबर मारपीट करने व बर्बरतापूर्ण रवैया अपनाते हुए जान मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया है कि पूर्व में भी कई बार ऐसी घटना घटित हुई है। घटना के बाद महिला ने मायके फोन कर भाई भाई के आने के बाद में थाना पहुंची। उसने पुलिस से कानूनी कारवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।




