कोसी के जलस्तर में वृद्धि, कई गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से टूटा।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

बाढ़ का कहर।घर घर में घुसा पानी। 7 पंचायत के दर्जनों गांव हुआ बाढ़ प्रभावित। जिलाप्रशासन बना लापरवाह। सरकारी नाव की कोई व्यवस्था नहीं । स्थानीय लोग आक्रोशित!

बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ कोशी नदी में अत्यधिक पानी बढ़ने से लोगों के घर घर में पानी घुस गया है।बाढ़ पीड़ित अपना अपना अनाज लेकर ऊंचे स्थान पर जाने को मजबूर है।पीड़ित लोग निजी नाव की व्यवस्था कर अनाज लेकर ऊंचे स्थान पर जा रहे हैं।वहीं जिला प्रशासन की बात करें तो पीड़ित लोगों के लिए कोई मुकम्मल व्यस्था नहीं कि गयी है।बाढ़ पीड़ित लोग हलकान परेसान है।जानकारी के अनुसार नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत तकरीबन 7 पंचायत बाढ़ से प्रभावित है जिसमें केदली, हाटी, बकुनियाँ, डरहार, नॉला, सत्तौर, नरायणपुर, साहपुर सामिल है।
कोसी के जल स्तर बढ़ने से सत्तौर गांव के समीप सड़क पर कोसी का पानी चढ़ गया है जिस कारण तकरीबन दर्जनों गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है

BYTE :- पीड़ित ग्रामीण।
BYTE :- ग्रामीण मोहम्मद जाकिर।

Join us on:

Leave a Comment