रिपोर्ट- प्रशांत कुमार
बेगूसराय में तेज रफ्तार वाहन ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दरअसल बेगूसराय में तेज रफ्तार कंटेनर ने एक बच्चें को कुचल दिया जिससे उसकी मौत मां के सामने हो गई गई । पूरा घटना नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक की है । जहां देर रात्रि तेज रफ्तार वाहन ने बच्चों को कुचल दिया । इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ एन एच 31 को जामकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाघा गांव निवासी बलदेव साह की पत्नी अपने बच्चों के साथ ट्रैफिक चौक के पास अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान रविवार की रात देर तेज रफ्तार कंटेनर ने 4 वर्षीया के कारण कुमार को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोग वाहन चालक पर कार्रवाई और मुआवजा की मांग को लेकर एनएच 31 को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया। नगर थाना पुलिस और विधायक के द्वारा सरकारी नियमानुसार परिजनों को उचित मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया गया जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने श्याम हटाए
बाइट- स्थानीय निवासी
बाइट- राजकुमार सिंह,विधायक




