रिपोर्ट-प्रशांत कुमार!
-बेगूसराय में दहेज लोभी पति सास ननद ने एक लाख रुपया के लिए एक नव विवाहिता को गाल में फंदा लगाकर हत्या कर दिया। दरअसल नवविवाहित पूजा कुमारी के पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद महिला के शव को घर में छोड़कर सभी लोग फरार हो गए। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बखरी बाजार की है। बताया जाता है कि बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपूरा गांव निवासी मनोज ठाकुर की बेटी पूजा कुमारी की शादी दिसंबर 2018 में बखरी थाना क्षेत्र के बखरी बाजार निवासी अमित कुमार ठाकुर के साथ धूमधाम से शादी की गई थी। आरोप है कि शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन कुछ दिनों से पूजा के पति और ससुराल वाले दहेज के रूप में एक लाख रुपया की मांग कर रहे थे और नहीं देने पर प्रताड़ित भी कर रहे थे। रविवार की रात पूजा के मायके वालों को सूचना मिली की पूजा की मौत हो गई है इस सूचना पर मायके वाले जब बखरी बाजार पहुंचे तो ससुराल के सारे लोग फरार थे और शव घर में पड़ा हुआ था । पूजा के शरीर पर गला दबाने का निशान और पीठ में भी चोट के निशान देखा। परिजनों का आरोप है कि दहेज नहीं देने की वजह से पूजा के पति अमित ठाकुर अपनी मां और दो बहनों के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है । फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट- मनोज ठाकुर मृतिका के पिता
बाइट- मृतिका का के भाई




