बक्सर मे नही थम रहा नशे का कारोबार,धुत युवती ने सबको किया हैरान!

SHARE:

बक्सर से धीरज कि रिर्पोट

बक्सर में जानलेवा नशे का करोबार दिन प्रति दिन तेजी से फैलता जा रहा है जिसका असर युवा वर्ग और बच्चो पर ज्यादा दिख रहा बताते चले कि कुछ दिन पहले एक युवक कि मौत ड्रग्स के नशे के चलते हो गई थी और एक युवति ने शहर के बीच सड़क पर नशे के हालत में सबको हैरान कर दिया बऱहाल बक्सर में मस्ती एवं उन्माद की चाह में युवा वर्ग गुमराह हो रहा है। ऐसे रास्ते पर चल निकला है जिसका अगला पड़ाव सिर्फ अंधकार है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद ड्रग्स का कारोबार तेजी से पांव पसार रहा है। झुग्गियों से लेकर बंगलों तक फैल रहा है अवैध तस्करों का नेटवर्क। एक बार नशा करने की कीमत 10 रुपये से लेकर छह हजार रुपये तक है।
अधिकतर युवा इसे फैशन एवं रईसों का शौक मानकर फंस रहा है। पब एवं डिस्को थिक से भी आगे ‘रेव पार्टियों’ में मस्ती तलाशी जा रही है। कारोबारी फायदे के लिए ऐसी पार्टियों में नशीली दवाएं और मदमस्त संगीत के जरिए जवानी में घुन लगाई जा रही है।
बाईट-नशे का शिकार युवति

Join us on:

Leave a Comment