रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी की अध्यक्षता में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि एवं भाजपा जिला कार्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया। डॉक्टर मुखर्जी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र यादव ने कहां की 23 जून से लेकर 6 जुलाई तक पार्टी संगठन के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाएगी। आज मुखर्जी का जन्मदिवस के अवसर पर उनके सिद्धांतों एवं विचारधारा को हम सबों के प्रेरणा स्रोत के रूप मे अपनाने की जरूरत है। देश एवं समाज को आज के दिन संकल्प लेकर स्वर्गीय मुखर्जी के राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण से सिख लेकर उस पर चलने की आवश्यकता है। इस मौके पर जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जगन्नाथ राय, नगर महामंत्री अशोक राम, रवि कुमार, शिवनाथ कुमार, कन्हैया शाह, राम पुकार ठाकुर सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।




