रिपोर्ट- अनमोल कुमार
डकैती हत्या
बिहार के मुजफ्फरपुर में भीषण डकैती..विरोध करने पर घर में घुसकर महिला की हत्या..नगदी समेत पंद्रह लाख के जेवरात लूटकर भागे बदमाश..जजुआर इलाके के सिंहवारी की घटना
मुजफ्फरपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ते जा रहा है,लूट डकैती हत्या की घटना से लोग दहशत में रहते हैं.जिले में भीषण डकैती का मामला सामने आया है..हथियार से लैस बेखौफ डकैतों ने घर में घुसकर 15 लाख की संपत्ति लूट लिया.
डकैती का विरोध करने पर एक महिला की चाकू मारकर मौत का घाट उतार दिया ..यह वारदात देर रात कटरा के सिंहवारी गांव की घटना है.हत्या और लूटपाट करने के बाद डकैतों ने दहशत फैलने के लिए हवाई फायरिंग किया..बम मारकर दहशत फैलाई..इस दौरान एक डकैत को गोली भी लग गई..घटना को अंजाम देने के बाद सभी डकैत हथियार लहराते फरार हो गए.जानकारी के मुताबिक सिघवारी गांव स्थित शशि शर्मा के घर में देर रात दस की संख्या में पहुंचे डकैतों ने शशि शर्मा के घर पर धावा बोल दिया..घटना के वक्त सभी सदस्य घर में सोए हुए थे..हथियार के बल पर घर से नगदी, कीमती जेवरात समेत अन्य संपत्ति लूट ली.
महिलाओं के नाक कान से जेवर भी निकला लिया..इस दौरान पिंकी देवी के गले से मंगलसूत्र निकालने की कोशिश की..जब महिला ने इसका विरोध किया तो डकैतों ने चाकू निकालकर ताबर तोड़ वार कर दिया..जिससे महिला की तड़प तड़प पर मौके पर मौत हो गई..इस दौरान डकैतों ने घर के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट किया..लगभग 15 लाख की संपत्ति लूटने के बाद डकैत हवाई फायरिंग की..फायरिंग के दौरान एक डकैत को गोली लग गई.गोली से घायल डकैत को उसे अपने साथ लेकर भाग निकले..घटना में गृह स्वामी को चोट लगी है..मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया..डकैती की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की..घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है..पुलिस ने मृतक महिला का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है.
गृह स्वामी शशि कुमार शर्मा ने बताया की घर में सभी लोग सोए हुए थे..इसी दौरान देर रात डकैत घर के गेट तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए.हथियार से लैस डकैतो ने घर में प्रवेश करते ही मारपीट शुरू कर दिया..विरोध करने पर पत्नी को चाकू मारकर हत्या कर दिया..नौ दस की संख्या में डकैत थे..सभी हथियार से लैस थे..एएसपी पूर्वी मुस्तफीक अहमद ने बताया की कुछ अपराधी लुटपाट की नियत से आए थे..मृतक पिंकी देवी स्वय सहायता समूह में काम करती है.. घर में पैसा जमा था उसी पैसे की लूटपाट की नियत से अपराधी आए थे..विरोध करने पर पत्नी की हत्या कर दिया..दहशत फैलने के लिए भागने के दौरान बम भी फेका.. फायरिंग के दौरान एक अपराधी को गोली लगी है..मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन की..अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है..
बाइट-शशि ठाकुर,गृहस्वामी
बाइट-सहरियार अख्तर,एएसपी




