रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
बिहार के मुजफ्फरपुर में पशु व्यापारी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा.. लूटपाट के दौरान हत्या कर ₹40000 लूट थे.. पुलिस ने एक महिला सहित सात लोगों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर के सकरा थाना इलाके में पशु व्यापारी शिवजी राम हत्याकांड का पुलिस ने उद्वेदन कर दिया है। पुलिस ने महिला सहित सात आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से मृतक का बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। डीएसपी अभिजीत कुमार ने बताया कि 16 मई को सकरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर के गंडक नदी के समीप एक मृत व्यक्ति का सब बरामद हुआ था। प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला लग रहा था। 19 मई को मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर सकरा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है।इस कांड में तकनीकी और मानवीय सूचना का सहारा लिया गया। घटना में पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से मृतक का मोबाइल और बाइक भी बरामद किया गया घटना का मुख्य कारण लूटपाट था। मृतक मवेशी खरीद बिक्री करते थे उनके पास हमेशा रुपया रहता था जिस दिन घटना हुई उनके पास ₹40000 था रुपए के लूटपाट में ही उसकी हत्या कर दी गई पुलिस ने सभी से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया




