रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
— क्या बिहार में समय से पहले होगा विधानसभा चुनाव ? – चिराग से साफ़ कहा – बिहार विधानसभा चुनाव अपने तय समय पर होगा – नितीश के नेतृत्व में ही होगा बिहार विधानसभा का चुनाव
— विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान बिहार में करेंगे शक्ति प्रदर्शन – 28 Nov को गांधी मैदान भरने का एलान
— बिहार में गिरते पुलों पर चिराग भड़के – कहा भ्रष्टाचार की वजह से गिर रहा है पुल
— पिता की जयंती पर भावुक हुए चिराग – नहीं भूले है चाचा पारस से अदावत – कहा 3 साल पहले चाचा के धोखे ने जो छीना था आज सब वापिस मिल गया
बिहार में आज दो बड़ा राजनितिक कार्यक्रम का दिन रहा …
एक तरफ जंहा RJD के स्थापना दिवस के मौके पर खुद लालू ने अगस्त तक केंद्र की सरकार के गिरने का दावा कर दिया तो वंही हाजीपुर में पिता रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में चिराग पासवान गरजते बरसते दिखे ….
रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर हाजीपुर में LJP का कार्यक्रम था … चिराग पासवान कार्यक्रम में पहुंचे और पिता की प्रतिमा का माल्यार्पण करने के बाद मंच से बड़े राजनितिक दावे करते दिखे ….
चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा के चुनाव से पहले पटना में अपनी पार्टी के शक्ति प्रदर्शन का एलान किया और 28 Nov को पटना के गाँधी मैदान को भर देने का दावा किया ….
चिराग पासवान के राजनितिक जीवन में पिछ्ला 3 साल बेहद उतार चढ़ाव वाला रहा और चाचा पारस से सियासी अदावत और पार्टी में टूट के बाद लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की …. लोकसभा चुनाव में NDA में दमदार वापसी के साथ चिराग मोदी केबिनेट में शामिल हुए और सियासी दुश्मन बने अपने चाचा को भी कामयाब हो गए …. वक्त के साथ पासा पलट चुका है ..
लेकिन चिराग पासवान चाचा पारस से मिले सियासी घाव को अब तक नहीं भूले है … शायद यही वजह से है की चिराग पासवान मंच से कहते दिखे की 3 सालो में जो खोया था आज सब कुछ पा लिया है … लेकिन ये कहते हुए चिराग पासवान चाचा पारस पर कटाक्ष करना नहीं भूले …..
वंही जब चिराग पासवान से बिहार की डबल इंजन की सरकार में लगातार गिरते पुलों को लेकर सवाल हुआ तो चिराग पासवान सरकार के भ्रस्ट तंत्र पर भड़कते दिखे …. चिराग पासवान ने गिरते पुलों के लिए भ्रस्ट तंत्र को गिरते पुलों के लिए जिम्मेदार बताया और जांच की बात कही है ….
आज से 3 साल पहले इसी दिन मैंने यंहा से आशीर्वाद यात्रा शुरू किया था जब परिवार के लोगो ने ही मेरे पिता की पीठ में छुरा भोंका था .. और आज 3 साल बाद जब मैंने सब कुछ खोया था आज वापस सब कुछ पा लिया है … ये 3 साल का संघर्ष था …
काफी लम्बे समय से हमारी पार्टी ने कोई बड़ी रैली नहीं की है … रामविलास पासवान की तरह 28 Nov पटना के गांधी मैदान में पार्टी रैली करेगी , गांधी मैदान को भरेंगे
बिहार में चुनाव अपने तय समय पर होगा , नितीश जी के नेतृत्व में बिहार में चुनाव होगा
पुलों का एक के बाद एक गिरना भ्रस्टाचार का मामला है ,




