शिक्षक की स्कूल में पढ़ाने के दौरान ही हृदय गति रूकने से मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

बड़हिया
नगर के वार्ड नंबर 3 स्थित के प्राथमिक विद्यालय नौवाटोली में कार्यरत शिक्षक शंकर दास की स्कूल में पढ़ाने के दौरान ही हृदय गति रूकने से शुक्रवार को मौत हो गई।खबर मिलते ही शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रखंड के सभी स्कूल में शिक्षक के आकस्मिक निधन के शोक में डूब गया है।जानकारी हो कि शिक्षक शंकर दास को विद्यालय में पढ़ाने के दौरान सीने में दर्द होने लगा विद्यालय के मौजूद अन्य शिक्षकों के द्वारा उन्हें बड़हिया रेफ अस्पताल ले जाया गया।लेकिन वहां पहुँच पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया गया। शिक्षक शंकर दास के निधन के सूचना मिलें के बाद बीइओ विनोद साह रेफरल अस्पताल पहुँच कर शोक व्यक्त करते हुए मृतक शिक्षक के कार्यकाल के सराहना किया व उनके आत्मा के शांति के लिए भगवान के प्राथना किया।उन्होंने ने कहा कि शिक्षक शंकर दास एक बहुत ही अच्छे शिक्षक थे।उनका विद्यालय में पढ़ाई का एक अलग ही तरीका था ।वे हमेशा समय के पावंदी थे।वही सहकर्मी शिक्षक उपाध्यक्ष प्रसाद वर्मा ने कहा कि शंकर दास को दो दिन पहले भी सीने में दर्द होने के कारण डॉ के इलाज चल रहा था। बीमार होने के बाबजूद ओ विद्यालय आना बंद नही छोड़ ।शुक्रवार को पुनः विद्यालय में ही फिर से सीने में दर्द हुआ।अस्पताल लेजाते जाते उनका निधन हो गया। शिक्षक के निधन के बाद प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के कई शिक्षक व शिक्षिकाओं ने अस्पताल पहुँच कर अंतिम दर्शन कर शोक व्यक्त किया ।

Join us on:

Leave a Comment