:- अमित कुमार की रिपोर्ट!
ब्रेकिंग न्यूज़:
विधान परिषद में जदयू के नवनिर्वाचित सदस्य श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कार्यकारी
सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह के समक्ष सदस्यता की शपथ ली।
बिहार विधान परिषद में श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने ली सदस्यता की शपथ
बिहार विधान परिषद में जदयू के नवनिर्वाचित सदस्य श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कार्यकारी सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह के समक्ष सदस्यता की शपथ ग्रहण की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल हेगड़े सहित अन्य विधायकों ने भाग लिया।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान श्री कुशवाहा ने अपनी प्रतिबद्धता और सेवा के प्रति समर्पण की बात कही।




