आहर में डूबने से दो सगी बहनों की मौत से ईलाके में मचा चित्कार!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई आहार में डूबने से दो सगी बहनों की हुई मौत

जमुई खैरा प्रखंड के डुमरकोला गांव में बुधवार की रात आहर में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई. मृतक की पहचान डूमरकोला निवासी बाबूलाल रजक की 9 वर्षीय पुत्री सुगंधा कुमारी तथा 7 वर्षीय रोशनी कुमारी के रूप में की गई है.

मृतक बच्ची के पिता बाबूलाल रजक ने बताया कि उसकी दोनों बेटी बुधवार को शौच करने के लिए गांव स्थित जोरलाही आहर की ओर गई थी. लेकिन देर शाम तक दोनों घर नहीं पहुंची तो 8:00 बजे के करीब बच्ची को खोजने लगे तो पता चला कि दोनों की आहर में डूबने से मौत हो गई. इधर घटना की जानकारी के बाद खैर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. वही एक साथ एक ही परिवार के दो बच्चे की मौत की घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो रोकर बुरा है.

Byte 01बाबूलाल रजक मृतक के पिता

Join us on:

Leave a Comment