रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
हरिहरपुर गांव में बदमाशों ने तीर मारकर युवक को किया घायल, डॉक्टर नीरज साह के क्लिनिक में कराया गया भर्ती
लछुआड़ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में बदमाशों ने स्व: गोपाल यादव के पुत्र माकेश्वर यादव पर तीर से हमला कर दिया।तीर युवक के जांघ को भेदते हुए पेट में जाकर फंस गया।जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया।।।उंसके बाद घायल को परिजन द्वारा इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने फौरन उसे रेफर कर दिया।उसके बाद परिजन द्वारा डॉक्टर नीरज साह की क्लीनिक में घायल को लेकर पहुंचे, जहां बुधवार की देर रात डॉक्टर नीरज साह द्वारा फंसे तीर को ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला गया।जिस वजह से फिलहाल युवक की हालत सामान्य बनी हुई है।परिजन ने बताया कि मकेश्वर यादव हमेशा की तरह बुधवार की रात भी दूध देने हरिहरपुर गांव से मथुरापुर गांव जा रहा था ,लेकिन हरिहरपुर गांव में ही पहले से घात लगाए चार से पांच की संख्या में बदमाशों ने मकेश्वर यादव पर तीर से हमला कर दिया ।जब मकेश्वर यादव बुरी तरह घायल होकर गिर गया तो सभी बदमाश फरार हो गए ।बदमाशों की पहचान हो गई है, लेकिन परिजन द्वारा फिलहाल कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। वही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।तीर क्यों मारा गया है इसके कारणों का भी फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है।
Byte 01 डॉक्टर नीरज साह
Byte 02 सुदामा यादव परिजन




