शंखनाद : सुपर फोर्टी में देश राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

1 हाथरस घटना की होगी न्यायिक जांच, रिटायर्ड जज करेंगे अध्यक्षता:CM योगी;हाथरस में सत्संग के बाद भगदड़,122 की मौत;राहुल का नाम लिए बिना बोले मोदी:आपमें बच्चे जैसी बुद्धि नहीं आ पाएगी

2 हाथरस हादसा: 150 लोग तड़प रहे थे,एक डॉक्टर था,घायलों के परिजन बोले:जब लाए तो चल रही थी सांसें;इलाज के अभाव में मौत

3 हाथरस में सत्संग के बाद भगदड़,122 की मौत,रिपोर्टर ने अस्पताल के बाहर गिनाए शव;शव देखकर पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत

4 मोदी बोले:2024 से कांग्रेस को परजीवी पार्टी कहा जाएगा, कहा:हिंदू समाज को सोचना होगा,ये अपमान संयोग है या प्रयोग;विपक्ष का लगातार हंगामा

5 मोदी राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिए,कल लोकसभा में कहा था: कांग्रेस झूठ का नतीजा भुगत चुकी है;मुझे तीन कहानियाँ बताओ

6 इसरो के लिए एक और बड़ी सफलता, आदित्य-एल1 ने हेलो ऑर्बिट की पहली कक्षा पूरी की

7 भारत में वर्तमान में बेरोजगार सभी लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अगले 5 वर्षों में 2.5 लाख से अधिक नौकरियों की आवश्यकता है

8 बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने देश में बेरोजगारी की स्थिति पर द हिंदू में एक लेख में यह बात लिखी है,आंकड़े दिए गए हैं और ये भी कहा गया है कि मोदी सरकार काफी कुछ कर रही है,नौकरियां देने में सफल नहीं हो पाई है

9 परीक्षा से 2 घंटे पहले बनेगा NEET PG का प्रश्नपत्र, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा:इसी महीने हो सकती है परीक्षा

10 CJI ने नए आपराधिक कानूनों पर टिप्पणी से किया इनकार,कहा:मामला कोर्ट में लंबित, फिलहाल कुछ भी कहना सही नहीं होगा

11 राज्यसभा:ब्रिटेन को हराकर भारत बना पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था,नड्डा का दावा:जल्द मिलेगा तीसरा स्थान

12 सुधा मूर्ति ने राज्यसभा में उठाई बड़ी मांग,कहा:महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाए सरकार

13 भजनलाल कैबिनेट ने पलटा गहलोत का एक और फैसला,गांधी वाटिका ट्रस्ट भंग

14 10 जुलाई को आएगा राजस्थान का बजट,विधानसभा का दूसरा हुई सत्र आज से शुरू

15 हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने सुप्रीम कोर्ट पहुंची नीतीश सरकार, आरक्षण 65 फीसदी करने की मांग

16 पुणे-सोलापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा,पांच लोगों की मौत;लोग मुंबई से तेलंगाना जा रहे थे

17 दिल्ली-राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,गुजरात के जूनागढ़ में 30 गांवों का संपर्क टूटा;असम में बाढ़ से 11 लाख लोग प्रभावित

18 हाथरस में सत्संग के बाद भगदड़,122 की मौत:रिपोर्टर ने अस्पताल के बाहर लाशें गिनीं;22 आयोजकों पर FIR,मैनपुरी आश्रम में छापा

19 नए क्रिमिनल कानूनों पर कमेंट करने से CJI का इनकार,कहा:मामला कोर्ट में लंबित है, फिलहाल कुछ भी बोलना ठीक नहीं होगा

20 जिसके दर्शन होते हैं,उसके प्रदर्शन नहीं होते;हिंदुओं पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर भड़के पीएम मोदी

21 मेरे भाषण के एक बड़े हिस्से को कार्यवाही से हटाया गया,राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

22 राहुल की भाषा ठीक नहीं थी,हमें सदन में वैसा बर्ताव नहीं करना,NDA सांसदों को पीएम मोदी की नसीहत

23 नेपाल में प्रचंड सरकार की विदाई तय,ओली ने नेपाली कांग्रेस के साथ किया समझौता,बनेंगे प्रधानमंत्री

24 हाथरस हादसा है या साजिश इसकी तह तक जाएंगे…ऐक्शन मोड में सीएम योगी, मौके पर पहुंचे मुख्य सचिव और यूपी डीजीपी

25 अंबानी परिवार ने करवाया सामूहिक विवाह,अनंत-राधिका की शादी से पहले जरुरतमंदों के लिए खास पहल,नीता अंबानी ने दिया जोड़ों को आशीर्वाद

26 गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर CBI को नोटिस

27 केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में किए महत्‍वपूर्ण बदलाव, राजिंदर खन्‍ना बने एडिशनल NSA

28 झारखंड में सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक से पहले सीएम चंपाई सोरेन से मिले हेमंत सोरेन,मुख्यमंत्री ने किए सभी कार्यक्रम रद्द

29 ​​​​​​​​बिहार:महज़ 13 दिनों के भीतर छह पुल ढहे,सरकार ने जांच समिति गठित की

30 पुणे में दर्दनाक हादसा,हाइवे से फिसलकर नाले में गिरी कार,पांच लोगों की मौत

31 18वीं लोकसभा में विपक्ष पर अमर्यादित व्यवहार का लगा आरोप,संसद में टीवी कवरेज नियम को बदलने की उठी मांग

32 VIDEO: ब्रेक फेल के बाद बेकाबू हुई बस,जवानों ने बचाई 40 श्रद्धालुओं की जान

33 ZIM vs IND: युवा टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना,शुभमन गिल को मिली कप्तानी

34 चंपई सोरेन ने झारखंड के सीएम पद से दिया इस्तीफा,हेमंत होंगे अगले सीएम

35 मैं पहले ही वहां से चला गया था,हाथरस हादसे पर सूरजपाल उर्फ भोले बाबा ने जारी किया पहला बयान

36 आगरा में कल होना था नारायण साकार का कार्यक्रम, हाथरस हादसे के बाद प्रशासन ने रद्द की अनुमति

37 बिहार:JDU MLC राधा चरण साह को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली

38 मंत्रिपरिषद के गठन के बाद बनाई गईं नई कैबिनेट समितियां,सहयोगी दलों के मंत्रियों को भी मिली जगह

39 हाथरस हादसे पर जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने जताया दुख

40 हाथरस हादसे पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन का संदेश: हमारी संवेदनाएं स्वीकार करें

Join us on:

Leave a Comment