भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

विधायक ने दस लाख सत्रह हजार की लागत से तैयार सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड अंतर्गत हत्थापुर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में नवनिर्मित महादेव मंदिर के परिसर में 10 लाख 17 हजार की लागत से सामुदायिक भवन का भा जा पा विधायक अरूण शंकर प्रसाद ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस मौके पर लोगों को संबंधित करते हुए विधायक श्री प्रसाद ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास एकजुटता से होता है। आप सब आपस में एकजुटता बनाए रखें एवं कोई भी कार्य या विचार करें, तो एक राय बनी रहे। इसका सुखद परिणाम भविष्य में दिखने मिलेगा। उन्होंने स्वच्छता, शिक्षा सहित अनेक विषयों में विस्तृत जानकारी लोगों को देते हुए इस का फायदा गिनाते हुए इसके लिए लोगों को प्रेरित किया। वहीं शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिससे किसानों, गरीबों, महिलाओं सहित हर वर्ग के लोगों तक लाभ पहुंच सके। मोके पर खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि संजय महतो, हरिचंद शर्मा,संजय कुमार ठाकुर, छोटे मंडल, बेचू मंडल सहित दर्जनों लोग मौजूद थें।

Join us on:

Leave a Comment