प्रशांत किशोर बिहार के लिए एक दूरदर्शी नेता साबित होंगे — डॉ.आशुतोष!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के दैनिक आज कार्यालय कक्ष में प्रेस को संबोधित करते हुए जन सुराज बिहार प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता डॉक्टर प्रोफेसर आशुतोष सिंहा ने कहा है कि जन सुराज ‌अभियान का मुख्य उद्देश्य है, बिहार में एक बेहतर और समृद्ध समाज का निर्माण करना। इसका लक्ष्य है कि समाज के योग्य और अच्छे लोग राजनीति में आकर बिहार को प्रगति के पथ पर अग्रसर करें। अभियान के माध्यम से अगर आज की पीढ़ी अगर जागरूक नहीं हुई तो आपके बच्चे को भी दूसरे राज्यों में जा कर नोकरी की भीख माँगनी करेगी। बिहार के लोगों को जन सुराज के माध्यम से जगाने का प्रयास प्रशांत किशोर कर रहे हैं। चुनाव लड़ने के सवाल पर जबाब देते हुए श्री सिंहा ने कहा जन सुराज इस बार के विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नही करेगी। जन सुराज का उद्देश्य है कि बिहार में एक नए और सकारात्मक बदलाव की शुरुआत हो। क्या प्रशांत किशोर बिहार के लिए एक दूरदर्शी नेता साबित होंगे जैसे सवालों के जबाब में उन्होंने कहा। प्रशांत किशोर अपने हर सभा में कहते हैं कि बिहार में लोगों को लगता है कि शर्ट के उपर जो गंजी पहनता है वहीं बिहार का नेति है और उसी से विकास होगा ऐसा बिल्कुल नही है। प्रशांत किशोर पढ़ें लिखे हैं। देश में अलग अलग नेताओं के साथ काम करने का उनको अनुभव है, इस लिए वे बिहार के लिए दुर दर्शी नेता साबित हो सकतें हैं।उन्होंने बिहार में पदयात्रा के समय गांव गांव कहा भी है कि समाज के अच्छे लोग जब तक राजनीति में नहीं आयेंगे तब तक बिहार का विकास संभव नहीं है। बिहार को प्रगति के पथ पर तब ले जाया जा सकता है जब समाज के लोग जागरूक होंगे और अपने हक के लिए नेता से सवाल करेंगे। प्रशांत किशोर का मानना है कि जन सुराज के माध्यम से अच्छे और योग्य लोग राजनीति में आयेंगे। बिहार की राजनीति पर 1200 से 1300 परिवारों का कब्जा है। इन्हीं परिवारों के लोग लगातार विधायक – सांसद बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे बिहार के आम परिवारों के सही लोगों को चुनाव में उतारना चाहते हैं। ताकि समाज के अच्छे लोग राजनीति मे आकर समाज का विकास कर सकें। आगे प्रश्न क्या जन सुराज के विजन के अनुसार बिहार अगले 10 सालों मे देश के अग्रगणी राज्यों मे सामिल हो सकता है। तो उन्हों ने कहा कि प्रशांत किशोर के विजन के अनुसार यदि बिहार के लोग एकजुट होकर, जाती धर्म से उपर उठकर बदलाव के पथ पर आगे बढ़े तो बिहार अगले 10 सालों में द के अग्रणी राज्यों में सामिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह संभव है यदि लोग सही नेतृत्व का समर्थन करें। जन सुराज में सभी वर्गों और महिलाओं के हिस्से के सवाल पर उन्होंने कहा सोनू सूरज का उद्देश्य है कि सभी वर्गों को संख्या के हिसाब से उचित प्रतिनिधित्व मिले इससे सभी की आवाज सुनी जा सके तो की रक्षा की जा सकेगी। यही कारण है कि उन्होंने समाज के सभी वर्गों को की संख्या के हिसाब से संगठन और टिकट की बात कही है। महिलाओं की भागीदारी पर उन्होंने कहा कि जैन स्वराज में महिलाओं को उचित भागीदारी मिलेगी उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें मिलने की प्रक्रिया में शामिल करना प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। अगले विधानसभा चुनाव में 40 सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार के रूप में चुनाव लगाया जाएगा। जग सूरज बिहार के बाकी दलों से कैसे अलग है इसके जवाब में श्री सिंहा ने कहा की प्रशांत किशोर ने अपने भाषण में बताया है कि जैन स्वराज बाकी दलों से इसलिए अलग होगा क्योंकि यह हाथी और व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्गों के लिए काम करेगा इसका मुख्य उद्देश्य की बिहार में एक समृद्ध न्यायाधीश और समाज का निर्माण अवसर और अधिकार मिले।

Join us on:

Leave a Comment