रिपोर्ट/मनोज/नवादा।
तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म,बेहोशी हालत में गांव की बाहर नदी के पास से मासूम बरामद।
मामले को गंभीर देख पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी।जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाश घर मे सो हुए तीन साल की मासूम बच्ची को उठाकर ले गया और सुनसान जगह पर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। बच्ची की मुंह बंद के लिए बदमाशो ने टेप लगा रखा था,घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। परिजनों ने बताया कि रात में सभी एक साथ सोए हुए थे। अचानक रात में निंद टूटी तो बच्ची उनके पास नहीं थी। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को तलाश करने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरन ग्रामीणों ने नदी के पास बच्ची को अचेत अवस्था में देखा।
बच्ची के मिलने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को हाई ब्लीडिंग हो रही थी। उसे महिला वार्ड में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं घटना पर थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने बताया है कि घटना काफी गंभीर है,बच्ची की परिजनों की लिखित शिकायत पर अज्ञात बदमाशो की विरोध में प्राथमिकी दर्ज कर करवाई शुरू कर दिया गया है। ऐसे जानकारी के अनुसार पुलिस एफएसएल टीम गठित कर विभिन्न तकनीकी मदद से बदमाशो तक पहुंचने की प्रयास की जा रही है। गौरतलब है कि देश में तीन कानून परिवर्तन के बाद नए कानून की तहत जिले की पहली नाबालिग से दुष्कर्म की मामले दर्ज हुई है,नए कानून की तहत नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी अपराधियो को फांसी तथा उम्र कैद की जैसे कठोर सजा की प्रावधान है।




