इंटरस्टेट लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश,कई गिरफ्तार, बंगाल से झारखण्ड तक तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

इंटरस्टेट लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश,4 गिरफ्तार!

बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ से बड़ी खबर आ रही है।लूट पाट करने वाले अंतरराजकीय गिरोह का पुलिस ने उद्भेदन किया है। बाढ़ थाना के साथ साथ झारखंड और बंगाल में भी इस गिरोह के सदस्य करते थे लूट पाट।मामले की जानकारी देते हुए एएसपी अपराजित लोहान ने बताया कि बाढ़ थाना अंतर्गत 6 जून को एक लाख की लूट की घटना हुई थी ,और इसी गिरोह ने 27जून को भी स्वर्ण व्यवसाई से मारपीट कर लूट पाट की घटना को अंजाम दिया।दोनो मामले की अनुसंधान में पता चला कि इस गिरोह के द्वारा बिहार,झारखंड और बंगाल में रेकी करने के बाद लूट की घटना को अंजाम देते थे। बाढ़ थाना ने सभी पांच लुटेरे को मलाही से गिरफ्तार किया है।इनके तीन सद्स्य धनबाद के जेल में तथा एक सद्स्य बंगाल के जेल में बंद है।सभी बाढ़ थाना के कांड शंख्या389/24 में शामिल थे।पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल और एक बाइक बरामद किया है।पूछ ताछ में पता चला कि सभी अपराधियों की एक दूसरे से पहचान जेल में ही हुई थी।उसके बाद एक साथ मिल कर घटना को अंजाम देते है। बाढ़ पुलिस झारखंड और बंगाल में बंद आरोपियों को रिमांड पर लेने की कार्यवाही करेगी।
बाइट _अपराजित लोहान(एएसपी, बाढ़)

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें