रिपोर्टर-राजीव-रंजन।
मधेपुरा के प्रसिद्ध सिंहेश्वर धाम में श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर डीएम ने की न्यास बोर्ड के सदस्य और अधिकारियों के साथ अहम बैठक।
उतर बिहार के दूसरे देव घर कहे जाने वाले प्रसिद्ध बाबा भोले नाथ की नगरी सिंहेश्वर धाम में आज मधेपुरा डीएम विजय प्रकाश मीना ने आगामी श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर न्यास बोर्ड के सदस्य और अधिकारियों के साथ की अहम बैठक। आयोजित बैठक में श्रावणी मेले को लेकर बाबा नगरी सिंहेश्वर में दूर दराज सहित परोसी देश नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा और व्यवस्था पर बाल दिया गया। बता दें कि श्रावणी मेले में खासकर कावरियों के लिए ठहराव हेतु सुंदर पंडाल, साफ सफाई तथा यातायात व्यवस्था जैसे अन्य सुविधा पर विशेष रूप से चर्चा की गई, साथ हीं बिहार सरकार के पर्यटन विभाग को एक पत्र भी प्रेषित किया गया जिससे पर्यटक के लिए विशेष व्यवस्था हो इस पर भी सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। इस मौके पर डीएम विजय प्रकाश मीना ने बताया कि आगामी श्रावणी मेले की तयारी को लेकर आज न्यास बोर्ड के सदस्य और अधिकारियों के साथ बैठक की गई है सभी विंदुओ पर चर्चाएं की गई है, खासकर दूर दराज से बाबा भोले नाथ की प्रसिद्ध नगरी सिंहेश्वर में आने वाले शिव भक्त और कावरियों के लिए विशेष सुविधा पर बाल दिया गया है बाबा की नगरी सिंहेश्वर में ट्रैफिक व्यवस्था टेंट पंडाल, साफ सफाई, पेय जल,शौचालय शिवगंगा तलाब की साफ सफाई आदि मुद्दों को लेकर अहम चर्चा की गई है साथ हीं बिहार सरकार के पर्यटन विभाग को एक पत्र भी भेजा गया है जिससे बाबा भोले नाथ के दरबार में बिहार समेत परोशी देश नेपाल से आने वाले पर्यटक और कावरियों को एक बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावणी मेला धूम धाम से आयोजित होना सुनिश्चित है जिसको लेकर पूर्व से हीं तैयारी की जा रही है। बाइट: विजय प्रकाश मीना,डीएम मधेपुरा।




