कमला तटबंधों पर बसे सैकड़ों भूमिहीन परिवारों का अनशन समाप्त!

SHARE:

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

कमला तटबंधों पर बसे सैकड़ों भूमिहीन परिवारों को उजाड़ने से पहले बसाने सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर दो दिनों से चल रहे अनशन संतोषजनक वार्ता के बाद देर संध्या में समाप्त।

अनुमंडल पदाधिकारी से वार्ता उपरांत CI और JE कमला बाढ़ नियंत्रण झंझारपुर – 2 के मौजूदगी में और खजौली विधानसभा के पूर्व राजद विधायक सीताराम यादव के पहल पर दर्जनों पीड़ित परिवारों के मौजूदगी आंदोलन समाप्त किया गया।

भाकपा-माले के नेतृत्व में लगातार भूमि अधिकार के चलाए जा रहे आंदोलन कि बड़ी जीत है। – भूषण सिंह
जयनगर, भाकपा-माले जयनगर के नेतृत्व में कोरहिया में तीन सूत्री मांगों कमला तटबंधों पर बसे सैकड़ों भूमिहीन परिवारों को उजाड़ने से पहले बसाने व मातेश्वरी कंस्ट्रक्शन के संवेदक के द्वारा झोपड़ी के उपर बुलडोजर चलाने पर रोक लगाने और थाना में प्राथमिक दर्ज कर गिरफ्तार करने तथा मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर 28 जून से ही 6 पीड़ित लोगों के द्वारा अनशन जारी किया गया था। दो दिन बाद देर संध्या में खजौली विधानसभा के पूर्व राजद विधायक सीताराम यादव के मजबूत पहल पर और अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर वीरेंद्र कुमार से संतोषजनक वार्ता उपरांत और अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा प्रतिनिधि के तौर पर स्थल पर भेजे गए कनीय अभियंता कमला नहर बाढ़ नियंत्रण झंझारपुर – 2 मनोज कुमार CI अजय कुमार मंडल राजस्व कर्मचारी रौशन कुमार प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी शंभू झा के द्वारा अनशनकारियों को जूस पीला कर दो दिनों से चल रहे अनशन तोड़ा गया। प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने कहा कि यह महिनों से भाकपा-माले के नेतृत्व में चलाए जा रहे भूमि अधिकार आंदोलन कि बड़ी जीत बताए।
स्थल पर भाकपा-माले प्रखंड सचिव भूषण सिंह भाकपा के पूर्व अंचल मंत्री नरेश ठाकुर मुस्तफा तस्लीम शौकत अली राजद नरेश यादव रामकुमार राम प्रमोद मुखिया रामू पासवान जगदीश यादव प्रमोद यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें