बाइक सवार ने महिला को कुचला, मौत से हाहाकार!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा!


बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मखवा गांव की है। मृत महिला की मखवा निवासी घूरन महतो की 77 वर्षीय पत्नी बुधनी देवी बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया है कि बुधनी देवी अपने घर के समीप गुमटी स्थित सड़क के किनारे बैठी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने महिला को जबरदस्त धक्का मार दिया। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था में परिजनों ने उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। इस घटना की सूचना पाकर भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही साथ वहीं बाइक को पुलिस ने जप्त कर लिया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बाइट परिजन

Join us on:

Leave a Comment