:- रवि शंकर शर्मा!
बेगूसराय में मामूली विवाद में कलयुगी देवर ने अपने ही दो भाभी को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में दोनों महिला को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र की है। घायल दोनों महिला की पहचान लोहिया नगर के रहने वाली मुन्नी देवी एवं प्रीति देवी के रूप में की गई है। घायल मुन्नी देवी ने बताया है कि बिजली मीटर को लेकर देवरा बिट्टू कुमार के साथ मामूली विवाद हुआ। उन्होंने बताया कि मामूली विभाग से नाराज होकर देवर बिट्टू कुमार धारदार चाकू लेकर आया एक तरफ से हमला करने लगा। उन्होंने बताया कि इस हमले में प्रीति देवी और हम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया है कि बिशन गर्मी चल रहा है। इस भीषण गर्मी के कारण अचानक बिजली देवर के द्वारा काट दिया। बिजली मीटर इस घर में लगा हुआ सबके लिए है तो इसी से नाराज होकर देवर बिट्टू कुमार ने चाकू से दोनों गोतीनी पर हमला कर दिया। फिलहाल इस घटक सूचना पीड़ित महिला के द्वारा लोहिया नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर लोहिया नगर थाने पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई है।
बाईट- परिजन




