छात्र हत्या के मामले में आरोपितों ने किया सरेंडर।

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा!


सीवान-महाराजगंज थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए दिनदहाड़े छात्र की हत्या के मामले में दोनों मुख्य आरोपियों ने आज महाराजगंज थाना परिसर में सरेंडर कर दिया है। पूरी घटना महाराजगंज शहर के मोहन बाजार स्थित एक चाय के दुकान के समीप दारौंदा थाना क्षेत्र के रुकुनदिपुर पंचायत के भरोसकुवंर टोला निवासी सुधीर कुमार सिंह के 17 वर्षीय पुत्र भानू कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी। भरोसकुवंर टोला निवासी सुधीर सिंह का बेटा भानू इंटर का छात्र था.बताया जाता है कि दरौंदा थाने की रुकुंदीपुर पंचायत के भरोसकुंवर के टोला गांव के सुधीर सिंह का 17 वर्षीय पुत्र भानू कुमार सिंह महाराजगंज शहर के मोहन बाजार में कोचिंग करने के लिए आया था. कोचिंग से निकलकर भानू केनरा बैंक के सामने अपने साथियों के साथ चाय पीने चला गया.चाय पीकर भानू घर जाने के लिए बाइक से ज्यों ही आगे बढ़ा, सामने से आये बाइक सवार बदमाशों ने बाइक से ठोकर मार दी. भानू कुछ समझ पाता, उससे पहले ही बदमाशों ने गोली मार दी.इसके बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गये. भानू को तत्काल साथियों ने अनुमंडल अस्पताल लाया,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया! महाराजगंज स्थित मोहन बाजार में चार वर्ष से उनके पिता एयरटेल की एजेंसी चलाते हैं। इस घटना में शामिल दो मुख्य आरोपी सत्यम और करण महाराजगंज थाना में सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस के लगातार दविश के कारण आरोपियों ने सरेंडर किया है।

Join us on:

Leave a Comment