मधुबनी में दिनदहाड़े चाकू गोदकर शिक्षक की हत्या से मचा कोहराम!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

घटना मधुबनी शहर के कोतवाली चौक से पूरब दोमंठा जाने वाली व्यस्ततम सड़क की है। जहां दिनदहाड़े एक शिक्षक को चाकू गोंद कर हत्या कर दी गई। बताया जाता हैं कि मधुबनी शहर प्रगति नगर मुहल्ले के बैजनाथ यादव का पूत्र आलोक कुमार सुबह 10: 30 बजे अपने घर से निकल कर कोतवाली चौक से पूरब बाडिटोला अपने नए आवास निर्माण स्थल के लिए सड़क पर पहुंचे ही थें की कोतवाली चौक से पूरब 10 नंबर रेलवे क्रॉसिंग के पास का रहने वाला दिनेश यादव के पुत्र विकास यादव से कहा सुनी शुरू हो गई
देखते ही देखते विकास यादव अपने पास रखे चालू से आलोक यादव पर ताबर तोड़ हमला कर दिया। चाकू आलोक के पेट में कई जगह लगी जिससे वह वहीं पर गिर कर अचेत हो गया। इसे देख कुछ स्थानीय लोग दौरे और आलोक को उठा कर सदर हॉस्पिटल लाए जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने आलोक को मृत घोषित कर दिया। इधर आलोक को चाकू मारकर उसे घायल समझकर पुलिस से बचने के लिए आरोपी विकास यादव ट्रेन पकड़ कर भागने के प्रयास में मधुबनी स्टेशन पहुंच गया। सूचना पाकर घटना स्थल पर दल बाल के साथ पहुंचे नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने लोगो की मदद से विकास यादव की पहचान कर विकास यादव को रेलवे स्टेशन से से धर दबोचा। इधर सूचना पाकर सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने घटना स्थल का दौरा कर मामले की छानबीन अपने स्तर से शुरू कर दिया है । पुलिस ने मृतक आलोक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया है। मृतक आलोक का पैतृक घर पंडौल थाना के मोहनपुर गांव है जहां उसका पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
मृतक आलोक सीतामढ़ी जिला के पुपरी प्राथमिक विद्यालय में नियोजित शिक्षक के पद पर कार्यरत था ।
दिन दहाड़े विच सड़क पर घटी इस घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना स्थल पर पुलिस कैंप कर रही है और मुजफ्फरपुर से फैरेंसिक जांच टीम घटना स्थल से रक्त के नमूने इत्यादि मौजूद सामग्री इकट्ठा कर जांच केलिए अपने साथ ले गई है। घटना को लेकर नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया है की गिरफ्तार विकास यादव ने पूछताछ में उसने बताया है की दो बर्ष पूर्व आलोक कुमार के साथ उसका झगड़ा हुआ था। इस दौरान विकास घायल हो अस्पताल में भर्ती था। उसी का बदला लेने के लिए उसने आलोक कुमार को मारपीट कर घायल करने के उद्देश्य से उसपर चाकू से हमला कर दिया और आराम से चलता बना। लेकिन आलोक कुमार की मृत्यु हो गई । पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए चाकू बरामद कर लिया है ।

Join us on:

Leave a Comment