ट्रक ने स्कूटी को रौंदा, सवार महिला की दर्दनाक मौत, सड़क जाम कर बवाल!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

पटना से गया जाने वाली सड़क एन एच 22 पर स्थित जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के समीप सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने एक स्कूटी सवार महिला को जोरदार धक्का मारा। जिससे स्कूटी सवाल महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक महिला अपने पुत्र के साथ इलाज करने के लिए सदर अस्पताल जा रही थी। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर बवाल काटा। महिला की पहचान काको थाना क्षेत्र के नोनही गढ़ के रहने वाली 45 वर्षीय दुलारी देवी के रूप में किया गया है ।घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस के जवान पहुंचकर बवाल काट रहे लोगों को समझाने बुझाने में जुटी हुई थी। ट्रक को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में ले रखा है। मृतक के परिजन एवं आसपास के लोग मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर रखे थे। सड़क जाम होने के कारण तपती धूप एवं गर्मी में छोटे-बड़े सैकड़ो वाहन फंसे हुए थे। कई एंबुलेंस एवं बाहरी गाड़ी भी सड़क जाम में फंसे रहे। जिससे मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि काको थाना क्षेत्र के नोनही गढ़ के रहने वाली दुलारी देवी अपने गांव से स्कूटी पर बेटे के साथ सवार होकर इलाज कराने सदर अस्पताल जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार से गया की ओर जा रही ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे उसका पुत्र सड़क के किनारे गिर गया जबकि दुलारी देवी सड़क पर गिर गई ।जिस पर ट्रक का चक्का चढ़ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। कई वाहन जाम में फंसे हैं ।पुलिस जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने में जुटी हुई है ।

बाइट मृतक का पुत्र ।वाइट मृतक के परिजन।

Join us on:

Leave a Comment