लोग अपने जान माल की सुरक्षा स्वयं करें, यहाँ रक्षक ही भक्षक बन गये हैँ- तेजस्वी!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी, मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड के बलिराजगढ़ गांव मे पुलिस कर्मी द्वारा अपने सर्विस पिस्टल से गोली चलाने की घटना में गोली से अशोक यादव और फूलों देवी की मौत हुई थी, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए थे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज मृतक अशोक यादव और फूलों देवी के परिजन से मिलने गुरुवार को बलिराजगढ़ पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा की बिहार मे कानून व्यवस्था पुरी तरह चौपट हो गई है। आए दिन आपराधिक घटना हो रही है सरकार कुछ नही कर रही है। उन्होंने कहा सरकार दो नंबरी है और मुख्यमंत्री दस नंबरी हैं। बिहार की सरकार चोर दरवाजे से बनी है। वहीं राजद प्रदेश अध्य्क्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा की अगर पीड़ित परिवार को न्याय नही मिला तो राजद बड़ा आंदोलन करेगी। तेजस्वी के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

बाबूबरही के बलिराजगढ़ में एएसआई चंद्र मोहन सिंह द्वारा गोलीकांड के बाद गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीड़ित और परिजन से मिलने पहुंचे। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में लोग अपने जान माल की रक्षा स्वयं करें, ऐसा बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को कहना चाहिए। बिहार पुलिस जुल्मी हो चुकी है, जो रक्षक हैं वो भक्षक बने हुए हैं। बिहार भाग्य भरोसे बैठा हुआ हुआ। बिहार में पुलिस धर्म देखकर गोली चला रही है। इससे पहले भी मधुबनी में रौशन यादव की पुलिस अभिरक्षा में जेल में मौत हो चुकी है।

बिहार का कोई ऐसा जिला और गांव नहीं है जहां हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार नहीं हो रहा है। लेकिन बिहार सरकार के मुख्यमंत्री निकम्में और नकारें हैं। बिहार की सरकार चोर दरवाजे से बनी है। ये सरकार दो नंबरी है और मुख्यमंत्री दस नंबरी हैं। अभी तक दोषी एएसआई की गिरफ्तारी नहीं हुई है इसको लेकर हमने मधुबनी के डीएम और एसपी से भी बात की है। राजद प्रदेश अध्य्क्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा की अगर पीड़ित परिवार को न्याय नही मिला तो राजद बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा है कि जब तक एएसआई की गिरफ्तारी नहीं होगी हम चुप बैठने वाले नहीं हैं।

बाइट — तेजस्वी प्रसाद यादव

Join us on: