रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजा गॉव से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर गांव के तीन बच्चे घर से कुछ ही दूरी पर स्थित मिट्टी कोरे गए पानी से भरे गड्ढे के पास गीली मिट्टी लाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गई। इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के पानी से लबालब भरे गड्ढे से मिट्टी निकालने के दौरान पैर फिसलने से एक बच्चा गढ़े में गिर गया। यह देख कर पानी में डूब रहे बच्चे को बचाने के प्रयास में दो अन्य बच्चे गहरे पानी में गिर गया। वही घटना की बात सुन कर स्थानीय लोग हादसा बाली जगह पर जुटे गए और फौरन पानी भरे गड्ढे से तीनों बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन तब तक दो लड़की एवं एक लड़के की डूबने से मौत हो चुकी थी। मृतक बच्चों की पहचान मोहन मंडल की 10 वर्षीया बेटी खुशबू कुमारी, 8 वर्षीय गुड्डू मंडल व दिवेश मंडल का 10 वर्षीय पुत्री दुर्गा कुमारी के रूप में हुई है। इस हादसे में तीनों बच्चों की मौत के बाद से उनके घरों में चीख-पुकार और कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पूरे गांव में भी मातम पसरा पड़ा है। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन के साथ ही संबंधित बेनीपट्टी थाना को स्थानीय लोगों के द्वारा दिए जाने के बाद तीनो बच्चों की शव को पुलिस कब्जे मे लेकर आबस्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार को लेकर परिजन को सौंप दी गई है।




