पुलिस द्वारा जब्त सैकड़ों लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

स्लग– प्रखंड कार्यालय परिसर में पुलिस द्वारा जब्त शराब का किया गया विनष्टीकरण

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस द्वारा विभिन्न कांडों में जब्त देशी 1179 लीटर एवं विदेशी 32.32 लीटर शराब को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार की देखरेख में एवं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार की मौजूदगी में पुलिस द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में विनष्टीकरण कार्यक्रम चलाया गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने इसबाबत बताया है कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बासोपट्टी थाना में दर्ज 11 कांडों में जब्त देसी और विदेशी शराब को नष्ट किया गया। जिसमें 1179 लीटर देसी एवं 32.32 लीटर विदेशी शराब है। मालूम हो कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इस के बाबजूद भी शराब कारोबार में संलिप्त लोग मानने को तैयार नहीं है। शराब तस्करी बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन शराब तस्कर शराब की खेप नेपाल से भारत लाने के जुगाड़ में लगे रहते हैं। ऐसे शराब तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ते रहते हैं। वहीं इस बात को लेकर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि शराब तस्करों पर पैनी नजर रखी गई है। ताकि बिहार में पुर्ण शराबबंदी को सफल किया जा सके। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, माल खाना इंचार्ज सह एस आई मधु कुमार सिंह,एस आई कंचन कुमार सिंह सहित ग्रामीण पुलिस व अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थें।

Join us on:

Leave a Comment