पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद जिला मुख्यालय में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 77 वां जन्मदिन राजद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ आधुनिक तरीके से मनाया। इस मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और राजद सुप्रीमो के दीर्घायु होने की कामना की। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन कारगिल चौक स्थित पार्टी कार्यालय में केक काटकर मनायी गयी। कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव के दीर्घायु होने की कामना करते हुए नारेबाजी किया। इस मौके पर राजद के जिला प्रवक्ता शशि रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि आज का दिन राजद सामाजिक न्याय व सद्भावना दिवस के रूप में मनाते आया है। राजद सुप्रीमो सही मायने में समाज के दबे कुचले एवं उपेक्षित वर्ग के लोगों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। श्री यादव ने कहा कि लालू यादव गरीबों एवं सामाजिक न्याय के मसीहा हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में शोषितों, पिछड़ों और गरीबों के हक के लिए लड़ाई लड़ी और उन्हें हक दिलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि लालू यादव देश दुनिया में सामाजिक न्याय और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक हैं। इस जन्मदिन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर ने की। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ शशिरंजन उर्फ पप्पु यादव के अलावे राजद जिला महासचिव परमहंस रॉय, वार्ड पार्षद संघ के जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद संजय यादव, धर्मपाल यादव, युवा राजद के जिलाध्यक्ष छोटू यादव, दिलीप सिंह, देवेन्द्र चौधरी, अशोक कुमार, तरूण यादव, संतोष कुमार, भीम सिंह, विजय कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, रंजीत कुमार, देवेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
बाईट शशि रंजन उर्फ पप्पू यादव राजद जिला प्रवक्ता।




