अवैध खनन के विरुद्ध डीएम का बड़ा अभियान,30 वाहन जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार

अवैध बालू खनन के खिलाफ जिला अधिकारी की बड़ी कार्रवाई 30 वाहनों को किया जप्त 40 लख रुपए का वसूला जुर्माना

मुंगेर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के आदेश पर जिला प्रशासन के नेतृत्व में रविवार को अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान जहां 30 बड़े वाहनों को जब्त किया गया वहीं लगभग 40 लाख से अधिक के चालान काटे गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी स्वयं उपस्थित रह कर सभी वाहनों के कागजातों की जांच कर कार्रवाई की। छापेमारी में विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक कुमार, एसडीपीओ सदर राजेश कुमार, एसडीपीओ तारापुर सहित खनन एवं परिवहन विभाग की टीम मौजूद थी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन अवैध बालू खनन पर लगाम लगाने के लिए कृत संकल्पित है। आज उसी के तहत मिली सूचना के आधार पर औचक छापेमारी अभियान चलाया गया है जिसमें कई ऐसे वाहनों को भी जब्त किया गया है जिसमें गलत नंबर का प्रयोग कर खनन किया जा रहा था, वहीं लगभग 30 बड़े वाहनों को छापेमारी के दौरान जब्त कर 40 लाख रुपए के चालान काटे गए हैं। समाचार प्रेषण तक छापेमारी जारी थी। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ लगातार सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर आज ये कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई वाहनों से जुर्माना वसूला गया था। गलत नंबर प्लेट प्रयोग करने वाले वाहन चालकों एवं उनके ऑनर को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध बालू खनन को रोकने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।

बाईट -अवनीश कुमार सिंह डीएम मुंगेर

Join us on:

Leave a Comment