अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ का ऑनलाइन बैठक आयोजित!

SHARE:

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगुसराय में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप-सी के प्रमंडल कार्यकारिणी समिति की बैठक प्रधान डाकघर के परिसर में संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष रघुनंदन सहनी की अध्यक्षता में ऑनलाइन एवं भौतिक रुप से उपस्थिति के आधार पर आयोजित की गई। इस बैठक में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन विचार व्यक्त करने वालों में से सूरज कुमार, रविकांत कुमार,सुशील कुमार,शंभू चौधरी,अनुज कुमार,कौशल किशोर भगत,इफ्तिखार अहमद,मनीष कुमार, रामाश्रय कुमार,उमाशंकर साह,रौशन कुमार,नवीन कुमार, नीतीश कुमार इत्यादि सदस्यों ने अपनी राय व्यक्त किया। बैठक को संबोधित करते हुए राम रंजन सिंह, प्रमंडलीय सचिव बेगुसराय सह प्रान्तीय अध्यक्ष, विहार के द्वारा संगठन में एकता और अनुशासन बनाए रखने का अपील किया गया।उनके द्वारा “संघे शक्ति कलियुगे” के मूल मंत्र को याद दिलाया गया। चुनाव आचार संहिता के कारण संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन अप्रैल में नहीं किया जा सका था। इस संबंध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन 30.जून को किया जाएगा। विदित हो कि संघ के वर्तमान सचिव राम रंजन सिंह, अगस्त 2024 में अवकाश ग्रहण करेंगे। फलतः इसी अधिवेशन में संघ का नेतृत्व नयी पीढ़ी को सौंप दिया जाएगा। इस कारण से यह अधिवेशन ऐतिहासिक होगा।

Join us on:

Leave a Comment