शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला, दो जवान को मारी गोली!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाबजूद भी शराब तस्कर मानने को तैयार नहीं है। मरने मारने को तैयार तस्कर शस्त्र सिमा वल के जवानों से लेकर बिहार पुलिस को बार बार चुनौती दे रहा है। तस्कर कुछ दिन पूर्व जहां एस एस बी जवान को मौत का नींद सुला दिया वहीं बिहार पुलिस के जवानों से लेकर गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को भी नहीं बक्सा है। शराब तस्कर के द्वारा कय जवानों को गंभीर रूप से धायल कर दिया जाता रहा है। जिले में बेखौफ शराब तस्कर हर हाल मे अपना धंधा जारी रखने के लिए किसी भी हद तक जाता दिखाई दे रहा है। बेखौफ तस्कर को मानो पुलिस का भी डर नहीं हैं। पुलिस कार्रवाई के दौरान ये शराब तस्कर पुलिस पर ही हमला बोल दे हैं। ताजा मामला मधुबनी से आ रही है जहां शराब तस्करों ने पैंथर मोबाइल टीम के उपर गोली चला दिया है। जिस में तस्कर द्वारा चलाई गई गोली दो जवानों को लगी है। गोली लगने से एक जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना कलुआही थाना क्षेत्र के नरार ट्रेनिंग चौक के पास की है। जहां जयनगर थाना के पैंथर टीम के दो जवानों पर शराब तस्करों ने  गोली चला दी। शराब तस्कर तीन की संख्या में थे और शराब की तस्करी के काम में लगे हुए थे। जयनगर थाना की पैंथर टीम और चौकीदार जब इन शराब तस्करों को पकड़ने गयी तो शराब तस्करों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। और पैंथर मोबाइल टीम के दो जवानों को गोली मार दी। गोली लगने से एक जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों पुलिस जवानों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल जयनगर में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक ने जवानों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल जवानों का इलाज मधुबनी के एक निजी अस्पताल में जारी है। जहां स्वयं एस पी शुशील कुमार पहुंच कर घायल जवानों का हाल चाल जाना और इलाज कर रहे डॉक्टरों से बातचीत की। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पर हमला करने के बाद सभी शराब तस्कर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी लिए। वही फरार शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है। आखिर जो भी हो यहां ये कहना ग़लत नहीं होगा कि पुलिस के लाख कोशिशों के बाबजूद भी शराब तस्कर का मनोबल बढ़ा हुआ है। वहीं तस्करों के द्वारा शराब तस्करी अनवरत जारी है। लेकिन विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पेंथर टीम के जवानों ने डकैती कांड के वांछित अपराधियों के धर पकर के लिए गए हुए थें। इसी दौरान अपराधीयों ने गोली चला दी। जिस में दो जवानों को अपराधी द्वारा चलाई गई गोली लगी है। पुलिस द्वारा अपराधीयों को चिन्हित कर लिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment