पीएम के सम्मान में झुकने लगे नितीश तो नरेंद्र मोदी ने रोका और हाथ मिलाया!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

नयी दिल्ली

नीतीश कुमार ने फ़िर से छुए नरेंद्र मोदी के पैर

एनडीए घटक दलों की शुक्रवार को दिल्ली में हुई बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी का पांव छूकर आशीर्वाद लिया. नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने जदयू का पूर्ण समर्थन देने की बात कही. उन्होंने कहा कि आज ख़ुशी की बात है कि आप 10 साल से प्रधानमंत्री हैं और फिर से होने जा रहे हैं. जदयू को लेकर चल रही तरह तरह की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए सीएम नीतीश ने साफ किया कि हम पूरी तरह से आपके (मोदी-भाजपा) साथ हैं

एनडीए के साथ अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता को कई बार दोहराने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि हम सबलोग आपके साथ हैं. आगे भी साथ चलेंगे. वहीं अपने सम्बोधन को खत्म करने के बाद नीतीश जब मंच की ओर बढ़े तो उन्होंने झुककर नरेंद्र मोदी के पांव छूकर आशीर्वाद लेने की कोशिश की. हालाँकि मोदी ने तेजी से उनका हाथ पकड़ लिया और उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. बाद बाद नीतीश ने मोदी को बधाई दी और आगे अपनी जगह पर बैठ गये.

Join us on:

Leave a Comment