रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!
मोतिहारी ज़िलें मे 19 वर्षीय युवती का चाकू से गला रेता हुआ शव सरेह में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतका बीते गुरुवार की रात्रि करीब 9 बजे से ही घर से लापता थी। घटना पूर्वी चंपारण जिला के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के सिंगरहिया गांव के सपही देवी चौक के चंवर में अवस्थित तालाब के निकट की बताई जा रही हैं। सूचना पर पहुंची घोड़ासहन पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। वहीं मृत युवती की पहचान सिंगरहिया गांव के ही निवासी अब्बास राय की पुत्री सूफियाना खातून के रूप में की गई हैं। शव मिलने के बाद सूचना पर एसएसबी 71वी बटालियन के डॉग स्क्वायड टीम भी घटना स्थल पर पहुंच घटना की तहकीकात की। एसएसबी डॉग स्क्वायड के टीम में रेवा व हेलिस नामक दो डॉग मौजूद रहे। जिनके द्वारा घटना स्थल से लेकर मृतका के घर के आसपास तक सूक्ष्मता से जांच की गई। इधर शव मिलने के बाद मृतका के घर मे कोहराम मच गया। माता व बहन समेत परिजनों का रोरोकर बुरा हाल था। मृतका के छोटे भाई रिजवान ने बताया कि बीती रात करीब 9 बजे मेरी बहन मुझे सपही देवी चौक अवस्थित मामा के घर छोड़ने आई थी। वह मुझे मामा के घर छोड़कर वापस घर के लिए निकली लेकिन घर वापस नही पहुंची। जिसके बाद मेरे पिता मुझे फोन कर बताया कि सूफियाना अभी तक घर नही पहुंची है। जिसके बाद हम सभी द्वारा पूरी रात उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका क
कही भी पता नही चल सका। सुबह सरेह में शौच करने गई महिलाओं द्वारा शव देखने के बाद हो हल्ला किया गया। जिसके बाद जब हम सभी घटना स्थल पहुंच कर जब शव देखा गया तब वह शव मेरी बहन की पाई गई। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि सरेह से गला रेता युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर हत्या का कारण पता कर रही हैं।
बाइट :— सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार,
बाइट :– मृतक के भाई।




