देव प्रखंड के पका पर गांव में टोला सेवक की गोली मारकर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट- धीरेंद्र पांडेय!


देव प्रखंड के बनुआ पंचायत के पका पर गांव में बीते रात एक टोला सेवक की हत्या गोली मारकर कर दी गई। बताया जाता है कि टोला सेवक श्रवण भुइया पिता सीता राम भुइँया उम्र 52 वर्ष घर के बाहर सोया हुआ था तभी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा रात्रि में गोली मार दी गई है।इधर सुचना मिलते ही ढिबरा थानाध्यक्ष रितेश कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंचकर मामले में जांच पड़ताल कर रहें हैं। मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गयें हैं। मृतक पक्का पर प्राथमिक विद्यालय का महादलित टीचर था।वहीँ एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि
आज रात करीब 12:00-1:00 बजे की बीच ढिबरा थाना अंतर्गत पाका गॉंव के निवासी श्रवण भुइया को जब वह अपने घर पर सो रहे थे , उसी समय एक व्यक्ति के द्वारा गोली मारकर इनकी हत्या कर दी गई है
पुलिस के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण उपरांत पता किया कि मृतक श्रवण भुइया जो करीब 55 साल के थे, अपनी भतीजी को 5 दिन पहले किसी से प्रेम संबंध के बारे में मना करते है।
उसी में इनके भतीजी के प्रेमी के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है

Join us on:

Leave a Comment