रिपोर्ट- प्रशांत कुमार
बेगूसराय में होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को पे जल के साथ कई सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं
बेगुसराय में होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया बेगूसराय शाखा के द्वारा इस भयानक गर्मी को और लू से बचाव के लिए ग्लोनोइनम 200 नामक औषधि का वितरण स्टॉल लगाकर लोगों को नींबू पानी, चना का सत्तू, ठंडा पानी, भूना चना,एवं नींबू पानी की व्यवस्था बेगूसराय शहर के कई जगहों पर किया जा रहा है, इस के साथ ही पूरे बिहार में होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव एवं अध्यक्ष के द्वारा सभी जिला के अध्यक्ष एवं सचिव से अनुरोध किया गया की वे अपने जिले में प्याऊ की व्यवस्था और बिहार के सभी चिकित्सकों को अपने निजी क्लीनिक में भी ग्लोनोइनम 200 सभी को नि: शुल्क देने के लिए आग्रह किया गया है। इस अयोजन में होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया बिहार के अध्यक्ष डॉ० संजीव कुमार सिंह ने कहा कि लू भूखे एवं प्यासे रहने से होती है। इसीलिए ये कदम उठाया गया है डॉ० बी० के० तिवारी महासचिव होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कहा कि सत्तू नींबू पानी की व्यवस्था की जा रही है प्रेस वार्ता में डॉ० ओमप्रकाश गुप्ता, डॉ० रोहित कुमार, डॉ राजकुमार शर्मा, डॉ अंकित कुमार डॉ मुरारी कुमार, रवीश कुमार एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।।




