तेज आंधी ने मोकामा में मचाई तबाही, दो जख़्मी, एक दर्जन से अधिक पेड़ व बिजली के पोल धाराशाई!

SHARE:

रिपोर्ट- रवि शंकर अमित!

दोपहर बाद अचानक आई तेज आंधी ने मोकामा में तबाही मचा कर रख दी जिसके परिणाम स्वरुप दर्जनों बिजली के खंभे उखड़ गए तो वहीं कई पेड़ जड़ों से उखड़ गए,हाथीदह जंक्शन कैंपस में लगे एक पुराने पेड़ के उखड जाने से उसके नीचे बैठे कुछ व्यक्ति दब गए जिसमें दो व्यक्ति को गंभीर चोटे आई हैं जबकि तीन व्यक्तियों को मामूली चोटे आई है, वहीं कई अन्य पेड़ भी जड़ से उखड़ गए एवं दर्जनों बिजली के खंभे के उखड जाने से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई,जिसे रिस्टोर करने का प्रयास विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया!
जख्मी से बात करने पर पता चला की आंधी बारिश के कारण 5-7 लोग पेड़ के नीचे छिपे थे इसी दौरान तेज हवा के झोंके को ये विशालकाय पेड़ नहीं सह सका और जड़ से उखड़ कर धराशाई हो गया, जिसमें दो लोग दब गए जिन्हें आनन -फानन में कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों इलाजरत हैं, वही हाथीदह विद्युत उपकेंद्र के कनीय विद्युत अभियंता तरुण कुमार ने बताया कि दर्जनों पेड़ और पोल के उखड जाने से विद्युत व्यवस्था को बड़ी क्षति हुई है, जिसे ठीक करने में विभाग जुटी हुई है और 5/6 घंटे बिजली बाधित रहने की संभावना है, वहीं कई घरों के छप्पर उड़ गए और एस्बेस्टस सीट इधर-उधर बिखरे हुए नजर आए!

बाइट- जख़्मी
बाइट – जख़्मी
बाइट- स्थानीय
बाइट – तरुण कुमार, कनीय विद्युत अभियंता

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें