चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मी सहित 4 की लू लगने से मौत,पुलिस कर्मी सहित 40 लोग चपेट में!

SHARE:

रिपोर्ट- पियूष कुमार!

विओ – सासाराम लोकसभा में आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होना है ऐसे में गुरुवार को कैमूर जिले में चुनाव ड्यूटी में लगे एक कर्मी सहित 4 लोगों की लू की चपेट में आने से हुई मौत,कई पुलिसकर्मी सहित 30 से 40 अस्पताल में इलाज रत।
मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर साहिल राज ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को अनुमंडल अस्पताल में कुल लगभग 40 लोग आए थे जो लू की चपेट में आ गए थे जिसमें मेरे यहां एक चुनाव में लगे कर्मी सहित 2 लोग आए हुए थे जिनकी लू लगने से मौत हो गई थी,वहीं अन्य पुलिसकर्मी सहित 30 से 40 लोग इलाज रत थे कई इलाज के बाद घर भेज दिया गया है जबकि अन्य का इलाज चल रहा है।
ड्यूटी में लगे सहकर्मी ने बताया कि शाहनवाज खान जो हमारे साथ ही शिक्षक थे आज चुनाव ड्यूटी में योगदान कर वापस घर लौटे थे इसके बाद घर में सोते ही रह गए उनकी मौत हो गई।
मोहनिया थाने में पदस्थापित एएसआई सतीश कुमार रवि ने बताया की हमलोगों ने अलग अलग जगहों से लू लगने के मामले में 4 डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज चुके हैं।

बाइट – डॉ.साहिल राज(अनुमंडल अस्पताल मोहनिया)
बाइट – मो.सर्वर आलम अंसारी(प्रिंसिपल)
बाइट – सतीश कुमार रवि(एएसआई मोहनिया थाना)

Join us on:

Leave a Comment