रिपोर्ट- अमित कुमार!
कांग्रेस नेता शकील अहमद खांब ने प्रधान मंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा की इस बार प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का घर वापसी हो रहा है अब देश की जनता का मिजाज बदल रही है।
उन्होंने कहा अगर प्रधानमंत्री के बोलने से अगर देश और दुनिया बदल जाती तो देश के सभी बेरोजगारों को नौकरी मिल जाती उनके कहने से किसानों की हालत सही हो जाती महिलाओं की इज्जत बच जाती शकील अहमद ने कहा अब सभी बेरोजगारों नौजवान किसानों महिलाओं का रुख बदल चुका है ये सभी इनसे निजात पाना चाहते हैं।उन्होंने कहा हमारी कमिटमेंट में कोई कमी नही है हमे विश्वास है जनता हमे ला रही है।भाजपा आरक्षण के विरोध में है हमलोग नहीं उन्होंने कहा भाजपा को जातीय जनगणना करने के लिए पूरे देश में कहा गया नहीं कराई गई सिर्फ बिहार में कराया गया।शकील अहमद ने कहा हमलोग आरक्षण को बढ़ा देंगे जो भी आर्थिक स्थिति से काजोर हैं पिछड़ा अति पिछड़ा है हमारी सरकार सभी वर्गो को आरक्षण देगी।
शकील अहमद खान
वरिष्ठ नेता कांग्रेस




