पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद के गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजद एवं कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि एक बार फिर बिहार को जंगल राज में ले जाने के लिए तरह-तरह का प्रलोभन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद के मतलब होता है राष्ट्र विरोधी जंगल राज दलदल पार्टी। उन्होंने साफ तौर पर कहा की सभी भ्रष्टाचारी एक होकर लोगों को लालटेन युग में भेजने की तैयारी में जुटे हुए हैं। विपक्षियों को यह भी अब तक पता नहीं है कि उनका प्रधानमंत्री कौन बनेगा ।नड्डा ने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारियों को बकसने वाले नहीं है। उन्होंने लाल किले के प्राचीर से अपने संबोधन में कहा है कि भ्रष्टाचारी चाहे जो भी होगा उसे जेल के अंदर जाना होगा। अभी जितने भी विपक्ष के नेता आप लोगों के बीच आ रहे हैं सभी बेल पर हैं लालू प्रसाद बेल पर हैं सोनिया गांधी बेल पर हैं राहुल गांधी बेल पर हैं तेजस्वी यादव बेल पर है केजरीवाल बेल पर है सभी भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए हैं। उनके मंत्रियों के पास से सैकड़ो करोड़ रुपए बरामद हुए हैं इतना ही नहीं रुपए गिनने वाले मशीन की थक चुके हैं। लेकिन इनको मालूम होना चाहिए की आने वाले दिनों में नरेंद्र मोदी किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ने वाले नहीं है। श्री नाड्डा ने जोर देते हुए कहा कि बिहार के जहानाबाद की स्थिति 2005 से पहले की जो थी उसी स्थिति में ले जाने का प्रयास विपक्षी कर रहे हैं ।जहानाबाद के लोग 3 बजे शाम के बाद ना तो जहानाबाद आते थे और ना ही जहानाबाद से कहीं जाते थे। जेपी नड्डा ने कहा की जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को तीर छाप पर बटन दबाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें ।इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा जब उनकी शासन 2005 से पहले थी तो सिर्फ अपने बाल बच्चों को ही आरक्षण दिए थे आज हिंदुओं का आरक्षण छीन कर मुस्लिम को देने की तैयारी में जुटे हुए हैं ।भाजपा के रहते कभी भी आरक्षण समाप्त नहीं हो सकता है ।भाजपा अति पिछड़ा अनुसूचित जाति को लेकर साथ चलती है भाजपा का नारा है सबका साथ सबका विकास।
बाईट जेपी अड्डा




