रिपोर्ट- अमित कुमार!
-लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान संपन्न हो गया। बिहार में 8 सीटों पर हो रहे मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7बजे शाम 6 बजे तक हुआ। बाल्मीकि नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, शिवहर और महाराजगंज मतदान हुआ। इस दौरान बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और श्रीनिवास ने बताया कि इन आठ सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ बाल्मीकि नगर में कुछ जगहों पर 4:00 बजे तक मतदान किया गया बाकी सभी जगह शाम 6:00 बजे तक मतदान हुआ। अभी तक जो रिपोर्ट आई है उसमें मतदान हुआ 55.45% है जो की 2019 की अपेक्षा 3% काम है। 2019 में 58.47% था। उन्होंने बताया कि
6ठे चरण के 8 लोकसभा क्षेत्र का वोटिंग प्रतिशत अपडेट
वाल्मीकिनगर – 58.25 %,पश्चिमी चंपारण – 59.75 %,पूर्वी चंपारण – 57.30 %,शिवहर – 56.30%,वैशाली – 58.50%,गोपालगंज – 50.70 %
सीवान – 52.50%,महाराजगंज – 51.27 % हुआ है।
बाइट:- एचआर श्रीनिवास, बिहार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
औसत मतदान – 55.45 %




