अरविंद कुमार

NDA के व्यवहार से नाखुश मुकेश सहनी को लेकर बिहार के राजनितिक गलियारों में एकबार फिर से वाक युद्ध और वर्तमान सरकार के गिरने को लेकर अपने अपने दावे नेताओ का सामने आने लगा है । राजद नेता भाई वीरेंद्र का पहले बयान सामने आया कि ये सरकार जल्द ही गिरेगी और आगामी 15 अगस्त को गांधी मैदान में पटना में तेजस्वी यादव ही झंडा फहराएंगे…..
तो वही मोतिहारी में लीगल सेल के अध्यक्ष् पप्पू द्विवेदी के आवास पहुचे राजद के नए मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष विंनोद श्रीवास्तव का एक अलग ही लहजे में बयान सामने आया जहाँ उन्होंने कहा कि राजद को तो सरकार बनाने कि कोई हड़बड़ी नहीं है प्र दूसरी ओर NDA में काफी उथल पुथल मचा हुआ है । सभी विधायक नाराज चल रहे हैं यहाँ तक कि जदयू के कई विधायक भी राजद के संपर्क में है ऐसे में कब कोई घटना हो जाए वर्तमान सरकार को लेकर कहना मुश्किल है ।
क्या कहा राजद नेता विंनोद श्रीवास्तव ने जरा सुनीय और आकलन कीजिये !




