रिपोर्ट- पंकज कुमार!
जहानाबाद लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान की तिथि नजदीक आते ही नेताओं का इलाके में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इसी कड़ी में आज सदर प्रखंड के भवानीचक-सुरंगापुर हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने लोजपा (रा0) राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे। जहां सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं तब तक आरक्षण और लोकतंत्र को खतरा नहीं है।महागठबंधन के लोग आप लोगों के बीच भाई बनाकर आपका वोट लेने के लिए आरक्षण खत्म करने का नारा दे रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि गलती से आप लोग अगर महागठबंधन के लोगों को विजय बनाते हैं तो आपका महीने में मिलने वाला 5 किलोग्राम अनाज के साथ-साथ तमाम सरकारी योजनाओं को यह लोग बंद कर देंगे। इतना ही नहीं आपके जमीन एवं गहने पर भी उनकी नजर है। उसे भी महागठबंधन के लोग ऐसा कानून बना रहे हैं कि टैक्स के माध्यम से हड़प लेंगे। चिराग पासवान ने कहा कि महागठबंधन के लोग किसे प्रधानमंत्री बनाएंगे अब तक घोषणा नहीं किए हैं। लोगों से अपील करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए आप लोग 1 जून को एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के चुनाव चिन्ह तीर छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजई बनाएं। इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा राज्यसभा सांसद एवं जदयू नेता रामनाथ ठाकुर समेत कई एनडीए नेता उपस्थित थे
Byte – चिराग पासवान, लोजपा(रा0) सुप्रीमो
उमेश कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष, जदयू




