रिपोर्ट – आदित्यानंद आर्य
: बिहार के सबसे छोटे और सबसे हॉट सीट शिवहर लोकसभा क्षेत्र में छठे चरण का मतदान किया जा रहा है। इस दौरान रीगा विधानसभा के बेला गांव में रोड नही तो वोट नहीं को लेकर मतदाताओं ने सुबह से वोट बहिष्कार कर दिया था। स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय बेला के बूथ संख्या 241 और 242 में मतदान का बहिष्कार कर दिया गया था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पहुंचे डीएम रिची पांडेय और एसपी मनोज कुमार गांव पहुंच लोगो को मताधिकार प्रयोग करने की अपील की गई। इस दौरान डीएम-एसपी लोगो के घरों में जा कर वोट गिराने की अपील करते नजर आए। बतादे की 12 बजे तक बूथ संख्या 241 पर जहां कुल 917 वोटर है, वहां एक भी वोट नही पड़ा था। वही 242 बूथ पर कुल वोटर 802 थी, जहां 12 लोगो ने ही मतदान किया था।
बाइट : रिची पांडेय, जिला निर्वाचन पदाधिकरी सह जिलाधिकारी, सीतामढ़ी




