पार्टी करने जा रहा बर्थडे बॉय शराब के साथ गिरफ्तार!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

न्यू जेनरेशन में शराब के सेवन की लत जोड़ पकड़ रही है, अच्छे घर का पढ़ने लिखने वाला युवक भी नशे का आदि होता जा रहा है जो समाज के लिये बेहतर संकेत नही है।

आज मोकामा थानाक्षेत्र के मोर गाँव के पास वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दैरान एक युवक को तीन बोतल शराब और अपाचे बाईक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान पता चला कि उक्त युवक का बर्थडे था जिसे दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करने के लिये उसने शराब खरीदी थी और पार्टी मनाने जा रहा था। इसीक्रम में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया, और गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक के पास से तीन बोतल शराब और एक अपाचे बाईक भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। युवक की पहचान मोर निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।

Join us on:

Leave a Comment