रिपोर्ट- अमित कुमार
सुशील मोदी के घर पहुंचकर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि:परिवार से भी की मुलाकात; कल आरा में आरके सिंह के लिए करेंगे प्रचार
पटना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को पटना में दिवंगत बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के घर पहुंचे। उन्होंने सुशील मोदी को श्रद्धांजलि दी फिर परिवार से मुलाकात की। पटना एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे सुशील कुमार मोदी के राजेंद्र नगर स्थित आवास पहुंचे थे।
अमित शाह शुक्रवार को आरा में एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह के समर्थन में जनसभा करेंगे। लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद अमित शाह का यह छठा बिहार दौरा है। इसके पहले अमित शाह 5 बार बिहार के अलग-अलग जगहों पर एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में रैलियां कर चुके हैं। शाह आज रात पटना में ही रुकेंगे।
इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशील मोदी के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी। प्रधानमंत्री ने 20 मई को पटना पहुंच कर सुशील कुमार मोदी के परिजनों से मुलाकात की थी। PM मोदी पटना एयरपोर्ट से सीधा सुशील कुमार मोदी के आवास पहुंचे थे और उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।




