पुण्यतिथि पर याद किए गए मिसाइल मैन डा एपीजे अब्दुल कलाम!

SHARE:

रिपोर्ट:-निभास मोदी

भागलपुर। भारत के अमूल्य रत्न और मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर मजदूर कांग्रेस ने लालबाग( तिलकामांझी) कार्यालय में श्रद्धांजलि दी। मौके पर समाज के प्रबुद्ध नागरिक, बुद्धिजीवियों,एवं युवाओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित की। मजदूर कांग्रेस (इंटक) बिहार के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि हमने विश्व के एक महान वैज्ञानिक और बच्चों के प्यारे काका को खो दिया है। आदर्शवादिता की जीती जागती मिसाल के साथ-साथ डॉ कलाम, भारतीय राजनीति के गलियारों में होनहार चेहरा थे। उनकी हर एक बात आज युवाओं को एक नई ऊर्जा एवं एवं प्रेरणा देती है। उपस्थित लोगों ने अपना अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंटू यादव, मनीष कुमार,डॉक्टर आरिफ आजाद, डॉक्टर विश्वजीत कुमार, दिलीप यादव, कामेश्वर मंडल, दयानंद यादव, पंकज चौधरी, सिकंदर चौधरी दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment