बिजली विभाग की लापरवाही भैंस के बच्चे की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने एनएच किया जाम!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:

बेगूसराय में जर्जर बिजली के 440 वोल्ट का तार गिर गया। लेकिन ग्रामीणों की सूचना के बावजूद बिजली विभाग ने ना तो बिजली कट की और ना ही तार ठीक कराया । तार में बिजली प्रवाहित होने से एक किसान के भैंस की बच्चे की मौत तार की चपेट में आने से हो गई। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र फतेहा गांव की है। घटना से नाराज लोगो ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर फतेहा गांव के निकट एनएच 28 को जाम कर दिया । लोगो ने आरोप लगाया है कि रामसेवक यादव गरीब किसान है और पशुपालन से ही अपना जीवन यापन करता है। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर मुआवजे की मांग कर सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना पर बछवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच लोगो को समझा बुझाकर जाम से निजात दिलाया।

Join us on:

Leave a Comment